दोस्त की मां से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Ads

दोस्त की मां से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 24, 2020 / 08:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

जयपुर, 24 नवंबर (भाषा) राजस्थान में एक युवक द्वारा अपने दोस्त की मां से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 21 साल के युवक ने 58 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया।

घटना शाहजहांपुर (भिवाड़ी) थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी सुनील जांगीड़ ने बताया कि 22 नवंबर की रात को जब पीड़िता घर में अकेली थी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी विकास जाट को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने दोस्त के घर प्राय: आता जाता रहता था और 22 नवंबर को उसकी मां को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भाषा पृथ्वी

निहारिका नरेश

नरेश