Bilaspur Malaria News: न्यायधानी में फैला मलेरिया, एक साथ इतने मरीजों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

Ads

Bilaspur Malaria News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में एक बार फिर मलेरिया का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है।

Bilaspur Malaria News/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर जिले में एक बार फिर मलेरिया का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है।
  • कोटा क्षेत्र में मलेरिया के 15 मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
  • सभी संक्रमित मरीज कोटा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं।

Bilaspur Malaria News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में एक बार फिर मलेरिया का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया के 15 मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी संक्रमित मरीज कोटा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार और निगरानी के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच

Bilaspur Malaria News: मरीजों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जांच और सर्वे का काम कर रही हैं। साथ ही लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल 15 मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र के 72 गांव पहले से मलेरिया प्रभावित घोषित हैं। बारिश के मौसम में यहां मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-