जातिगत निगमों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी : तेलंगाना के मंत्री प्रभाकर

जातिगत निगमों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी : तेलंगाना के मंत्री प्रभाकर

जातिगत निगमों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी : तेलंगाना के मंत्री प्रभाकर
Modified Date: May 15, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: May 15, 2026 3:18 pm IST

हैदराबाद, 15 मई (भाषा) तेलंगाना के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार हाल में गठित जाति निगमों को धनराशि उपलब्ध कराएगी और साथ ही इसे खर्च करने के तौर-तरीके के बारे में दिशानिर्देश भी देगी।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न पिछड़े वर्गों के लिए राज्य-नियंत्रित निगमों का गठन अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि ये निगम संबंधित जातियों के कल्याण के लिए काम करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पेरिका जाति निगम के अध्यक्ष के रूप में डोंगरी वेंकटेश्वरलू के पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभाकर ने कहा कि नवगठित जाति निकाय विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम लागू करेंगे।

उन्होंने हैदराबाद में पिछले 50 वर्षों से छात्रावास चलाने सहित अन्य कल्याणकारी पहल के लिए पेरिका जाति की प्रशंसा की।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में