Panna Road Accident: शादी की पहली सालगिरह पर उठी अर्थी, मजदूरी कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत से कांप गए लोग, रुला देगी हादसे की ये कहानी

Panna Road Accident: शादी की पहली सालगिरह पर उठी अर्थी, मजदूरी कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत से कांप गए लोग, रुला देगी हादसे की ये कहानी

Panna Road Accident: शादी की पहली सालगिरह पर उठी अर्थी, मजदूरी कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत से कांप गए लोग, रुला देगी हादसे की ये कहानी

Panna Road Accident/Image Credit: IBC24


Reported By: Amit Khare,
Modified Date: May 15, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: May 15, 2026 2:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
  • मृतक हेतराम की आज ही थी शादी की पहली सालगिरह
  • पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका

Panna Road Accident: एमपी के पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि ये हादसा चंदौरा चौकी अंतर्गत हुआ है। मृतकों में विजय, रज्जू और हेतराम शामिल है। इस घटना से पूरे बरौली गांव में मातम छा गया है। हर किसी की आंखे नम हो गई है।

मजदूरी कर घर लौट रहे थे तीनों

नियति का क्रूर मजाक किसे कहते हैं, इसकी एक दहला देने वाली तस्वीर पन्ना के अजयगढ़ से सामने आई है। जहाँ एक घर में शादी की पहली सालगिरह का जश्न मनाया जाना था, आज उसी घर से जनाजा उठ रहा है। ​कल देर रात चंदौर चौकी (Panna Road Accident) के पास एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। मजदूरी कर घर लौट रहे तीन दोस्त- विजय, रज्जू और हेतराम हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाते समय रज्जू और हेतराम और विजय ने दम तोड़ दिया।

घटना से पूरे गांव में मातम

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू मृतक हेतराम से जुड़ा है। (Panna Road Accident) आज 15 मई को उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। घर में खुशियाँ दस्तक देने वाली थीं क्योंकि हेतराम की पत्नी 8 माह की गर्भवती है, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह हादसा बाइक फिसलने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें रौंदा है। इस घटना ने पूरे बरौली गांव को सुन्न कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.