उदयपुर में जी 20 सतत वित्त कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक शुरू

उदयपुर में जी 20 सतत वित्त कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक शुरू

उदयपुर में जी 20 सतत वित्त कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक शुरू
Modified Date: March 22, 2023 / 12:36 am IST
Published Date: March 22, 2023 12:36 am IST

उदयपुर, 21 मार्च (भाषा) भारत के जी 20 की अध्यक्षता के तहत जी 20 सतत वित्त कार्य समूह (एसएफडब्ल्यूजी) की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार को उदयपुर में शुरू हुई।

एसएफडब्ल्यूजी बैठक के पहले दिन ‘नॉन-प्राइसिंग पॉलिसी लीवर्स टू सपोर्ट सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट’ पर जी20 कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत इस समूह की दूसरी बैठक है।

बैठक में जी 20 ‘सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप’ के सदस्यों ने शिरकत की की।

बैठक में विकासशील देशों में विनियामक उपायों पर क्षमता निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित करने वाले विशिष्ट उपायों और अनुभवों की समीक्षा प्रस्तुत की गई।

बैठक में हरित वित्त के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

भाषा कुंज नोमान

नोमान


लेखक के बारे में