गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली
गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली
जयपुर, आठ जुलाई (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा की।
अलवर जिले के पिनान में आयोजित इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने, आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में संपर्क, निवेश, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित और बेहतर सड़क अवसंरचना बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर यातायात की निगरानी और गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में दी गई जानकारी के अनुसार कुमारी ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनकी अपनी तथा दूसरे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
भाषा बाकोलिया जोहेब
जोहेब

Facebook


