सेना में लेफ्टिनेंट बनीं गलवान झड़प में शहीद नायक की पत्नी, पूर्वी लद्दाख में की गईं तैनात

लेफ्टिनेंट सिंह ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का अपना प्रशिक्षण पूरा किया है और उन्हें सेना आयुध कोर के साथ तैनात किया गया है।

सेना में लेफ्टिनेंट बनीं गलवान झड़प में शहीद नायक की पत्नी, पूर्वी लद्दाख में की गईं तैनात
Modified Date: April 29, 2023 / 09:32 pm IST
Published Date: April 29, 2023 9:04 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल । गलवान घाटी में जून 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह को लेफ्टिनेंट के तौर पर शनिवार को भारतीय सेना में शामिल किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक रेखा सिंह (29) को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूद अग्रिम मोर्चे की इकाई में तैनात किया गया है।

लेफ्टिनेंट सिंह ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का अपना प्रशिक्षण पूरा किया है और उन्हें सेना आयुध कोर के साथ तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में एक अग्रिम मोर्चे की इकाई में तैनात किया गया है। उनके पति नायक दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन से थे और उन्हें 2021 में मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

read more: भारतीय सेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन, लास्ट डेट करीब

परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र युद्ध में वीरता के लिए दिया जाने वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।

गलवान घाटी में 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध बढ़ गया है।

दीपक सिंह के वीर चक्र प्रशस्ति पत्र के अनुसार उन्होंने 30 से अधिक भारतीय सैनिकों के उपचार और उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

read more: गुणवत्ता मानदंडों पर कपड़ा उद्योग की मदद के लिए स्टालिन ने की केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

प्रशस्ति पत्र के मुताबिक नायक दीपक सिंह ने प्रतिकूल परिस्थितियों में बेजोड़ साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद नायक (नर्सिंग सहायक) दीपक सिंह की पत्नी महिला कैडेट रेखा सिंह ओटीए से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में शामिल हुईं।’’


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com