मणिपुर के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने की संभावना

मणिपुर के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने की संभावना

मणिपुर के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने की संभावना
Modified Date: September 18, 2026 / 10:38 am IST
Published Date: September 18, 2026 10:38 am IST

इंफाल, 18 सितंबर (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह शुक्रवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हो गए जहां वह दो दिवसीय एक सम्मेलन में संभवत: शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने यह जानकारी दी।

भाजपा नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री इंफाल से सुबह विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिये रवाना हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंह ‘विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा का वित्तपोषण’ विषय पर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में संभवत: शामिल होंगे।’’

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार शाम यहां मुख्यमंत्री सचिवालय में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार से मुलाकात की थी।

सिंह ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘हमने राज्य में विभिन्न विकास पहलों और जारी परियोजनाओं पर चर्चा की।’’

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में