सीमापार से मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़: पंजाब पुलिस
सीमापार से मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़: पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, 25 फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सीमापार से मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का बुधवार को दावा किया।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि फाजिल्का स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने 2.102 किलोग्राम हेरोइन, ग्लॉक 9 एमएम की एक पिस्तौल सहित सात पिस्तौल, .30 बोर की चार पिस्तौल और नौ एमएम की दो पिस्तौल बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि एसएसओसी ने 10 कारतूस भी जब्त किए हैं।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से मंगाई गई थी।
उन्होंने बताया कि फाजिल्का एसएसओसी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश

Facebook


