नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने छेनू गिरोह के 34 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान सलमान कुरैशी के रूप में हुई है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों को साजो समान की सहायता प्रदान करता था और वह राष्ट्रीय राजधानी में हाल के कई मामलों में शामिल कथित लुटेरे शहजाद से भी जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि उसे विशेष सूचना मिली थी कि कुरैशी लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपी को न्यू अशोक नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा नोमान खारी
खारी