Mahalakshmi Temple Theft News/Image Credit: X Handle
Mahalakshmi Temple Theft News: जबलपुर: मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अधारताल स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। महालक्ष्मी मंदिर में देर रात हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। कल्चुरीकालीन मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी दान राशि चुरा ले गए। चोर मंदिर में रखा अन्य साजो-सामान भी अपने साथ ले गए।
इतना ही नहीं चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर के अंदर लगे CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया। (Mahalakshmi Temple Theft News) हालांकि, मंदिर के बाहर लगे CCTV कैमरों में दो संदिग्ध आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
Mahalakshmi Temple Theft News: घटना की सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची। कैंट विधायक अशोक रोहाणी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके पर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से मंदिर के पुजारी भी बेहद आहत नजर आए और भावुक होकर रो पड़े। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:-