दिल्ली के करोल बाग में वाहनों के नकली पुर्जे बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग में वाहनों के नकली पुर्जे बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग में वाहनों के नकली पुर्जे बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार
Modified Date: April 14, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: April 14, 2026 5:36 pm IST

नयी दिल्ली, अप्रैल 14 (भाषा) दिल्ली पुलिस ने वाहनों के नकली पुर्जे बेचने वाले एक गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों के पास से 25-30 लाख रुपये मूल्य के नकली पुर्जे बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करोल बाग निवासी भरत (27) तथा राजेंद्र सिंह (28) के रूप में हुई है। उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को करोल बाग में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में अनेक ब्रांड के नकली पुर्जे तथा पैकेजिंग सामग्री बरामद की है।

अधिकारी के अनुसार, एक आरोपी के गोदाम से लगभग 60 थैलों में नकली पुर्जे बरामद किए गए। प्लास्टिक पैकिंग मशीन तथा एक बारकोड प्रिंटर भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सम्पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने की कोशिश की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान


लेखक के बारे में