गैंगरेप पीड़ित बच्ची ने बाइक सवार से मांगी मदद तो उसने भी किया दुष्कर्म

गैंगरेप पीड़ित बच्ची ने बाइक सवार से मांगी मदद तो उसने भी किया दुष्कर्म

गैंगरेप पीड़ित बच्ची ने बाइक सवार से मांगी मदद तो उसने भी किया दुष्कर्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 11, 2017 12:43 pm IST

लखनऊ। अपराध के मामले में देश में नंबर वन राज्य उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था हमेशा से लचर रही है, भले ही यहां किसी भी दल की सरकार रही हो। उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में ही नहीं, राजधानी लखनऊ में भी आपराधिक तत्वों पर कानून का खौफ नहीं नजर आता और हम जो घटना आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपका दिल भी दहल जाएगा।

 ये भी पढ़े –आत्मरक्षा सिखाने के बहाने लूट ली दो छात्राओं की अस्मत

16 साल की नाबालिग लड़की ब्लड कैंसर से पीड़ित है और सरोजनी नगर में रहती है। शनिवार को वो अपने घर से निकली थी, तभी उसका एक परिचित शुभम मिला, जिसने पूछा कि कहां जा रही हो? लड़की ने बताया कि वो कुछ खाने के लिए लाने जा रही है, जिसपर 18 साल के शुभम ने साथ चलने को कहा। इसके बाद वो उसे एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया और सुमित नाम के अपने जानकार भी वहां बुला लिया। ब्लड कैंसर पीड़ित बच्ची ने दोनों से जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन उनपर दरिंदगी सवार थी।

ये भी पढ़े –सागर गैंग रैप का दूसरा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों ने उस नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप किया और फिर निर्माणाधीन इमारत से उसे घसीट कर बाहर ले गए और सड़क किनारे फेंककर आराम से चलते बने। किसी तरह लड़की ने हिम्मत जुटाई और सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार से मदद मांगी। वीरेंद्र नाम के इस बाइक सवार ने लड़की की हालत देखकर उससे पूछा तो लड़की ने आपबीती सुनाई। अगर कोई इंसान होता तो उस पीड़ित बच्ची पर तरस खाता या मानवता के नाते उसे पुलिस स्टेशन या कम से कम उसके परिवार तक पहुंचाता, लेकिन वीरेंद्र ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

एक रात में तीन दरिंदों की हवस की शिकार बनी 16 साल की कैंसर पीड़ित बच्ची की मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वो भयंकर ट्रॉमा में है, काफी हद तक दिमागी संतुलन खो चुकी है। रविवार सुबह पीड़ित के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को सबसे पहले बाइक सवार आरोपी वीरेंद्र, इसके बाद सुमित और फिर शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ के एसएसपी ने कहा है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग, रेप, गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।


लेखक के बारे में