Gas Cylinder Rate Hike Latest News : त्योहारी सीजन में जनता पर महंगाई की मार.. इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, आज से नए रेट लागू
Gas Cylinder Rate Hike Latest News : त्योहारी सीजन में जनता पर महंगाई की मार.. इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, आज से नए रेट लागू

Gas Cylinder Rate Hike Latest News : LPG Cylinder Price Increased by about Rs 62
नई दिल्ली। Gas Cylinder Rate Hike Latest News : दिवाली होते ही अब आज जनता को महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गया है। आज से नवंबर माह की शुरूआत हो गई है। इसी के साथ गैस सिलेंडर ने आम जनता को एक और महंगाई का झटका दिया है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है।
Gas Cylinder Rate Hike Latest News : वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए है। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपये हो गई है।
मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उभोक्ताओं को को भी 62 रुपये का झटका लगा है। 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर 1692.50 रुपये का था और अब 1754.50 रुपये हो गया है। जबकि, कोलकाता में पहले 1850.50 रुपये का था और अब 1911.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में 1903 रुपये का मिलने वाला नीला सिलेंडर अब आज से 1964.50 रुपये में मिलेगा।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर रेट ज्यों के त्यों
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर सितंबर वाले रेट 818.50 रुपये में ही मिल रहा है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही मिले रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है।
पटना में LPG सिलेंडर का दाम
बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का एलपीजी सिलेंडर आज 901 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2072 रुपये पर आ गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर अब केवल 1821 रुपये में मिलेगा। जबकि, 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी लाल वाला सिलेंडर 810 रुपये का।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Gas cylinder became costlier by Rs 62 from today, new rates applicable, know how much will the cylinder cost

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm