जीडीपी के आंकड़े मुद्रास्फीति के असर को सही प्रतिबिंबित नहीं करते : कांग्रेस

जीडीपी के आंकड़े मुद्रास्फीति के असर को सही प्रतिबिंबित नहीं करते : कांग्रेस

जीडीपी के आंकड़े मुद्रास्फीति के असर को सही प्रतिबिंबित नहीं करते : कांग्रेस
Modified Date: September 15, 2023 / 08:04 pm IST
Published Date: September 15, 2023 8:04 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये जा सकते हैं, क्योंकि वे जीडीपी वृद्धि पर मुद्रास्फीति के प्रभाव को सही रूप में प्रतिबिंबित नहीं करते।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि निवेश और निर्यात भी बड़े ही नाटकीय रूप से मंद पड़ गया है, जो अधिकतर भारतीय नागरिकों की इस स्थिति को बताता है कि ‘‘सब कुछ ठीक नहीं है।’’

उन्होंने वर्तमान आर्थिक परिदृश्य पर नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम की राय ‘एक्स’ पर साझा की।

रमेश ने पोस्ट किया, ‘‘जब सुर्खियों का प्रबंधन करने को गंभीर नीति निर्धारण के ऊपर प्राथमिकता दी जाती है, तो सरकार अत्यधिक विकास की अपनी गढ़ी कहानियों पर विश्वास करना शुरू कर देती है।’’

उन्होंने कहा कि वास्तविकता कहीं अधिक गंभीर है, जैसा कि मोदी सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बताया है।

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, ‘‘वास्तविक जीडीपी के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये जा सकते हैं, क्योंकि यह जीडीपी वृद्धि पर मुद्रास्फीति के प्रभाव को सही ढंग से प्रतिबिंबित नहीं करता है।’’

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में