राजस्थान: दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया किशोर मृत मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

राजस्थान: दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया किशोर मृत मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

राजस्थान: दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया किशोर मृत मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
Modified Date: July 10, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: July 10, 2026 12:41 am IST

कोटा, नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान के कोटा में अलानिया बांध के पास बृहस्पतिवार सुबह 16 वर्षीय एक किशोर का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोर एक दिन पहले अपने चार-पांच दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था।

पुलिस के मुताबिक, उसके सभी दोस्त वापस लौट आए थे लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी।

पुलिस ने बताया कि उनके मोबाइल फोन भी बंद थे, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया यह मामला डूबने का प्रतीत होता है लेकिन नाबालिग के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

रणपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह प्रिंस कुमार अपने चार-पांच दोस्तों के साथ अलानिया बांध पर पिकनिक मनाने गया था।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि नहाते समय लड़कों ने मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक नाव ली, उसे किनारे पर बांधा और कुछ मीटर अंदर तक ले गए, जहां पानी गहरा था।

अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर नाव पलटने से प्रिंस गहरे पानी में डूब गया जबकि उसके दोस्त तैरकर किनारे तक पहुंच गए।

उपनिरीक्षक ने बताया कि वे घटनास्थल से कथित तौर पर भाग गए और उन्होंने इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी।

उन्होंने बताया कि सभी के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मृत लड़के के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए किसी साजिश का आरोप लगाया और मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में