राजस्थान में बुजुर्ग दंपति की सड़क हादसे में मौत
राजस्थान में बुजुर्ग दंपति की सड़क हादसे में मौत
कोटा, नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले में बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे बुजुर्ग दंपति की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बूंदी जिले के कापरेन कस्बे के रहने वाले कैदार लाल शर्मा (70) और उनकी पत्नी गीता देवी (65) मोटरसाइकिल से कोटा जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गुड़ला टोल प्लाजा के निकट कोटा-लालसोट मेगा राजनार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है हालांकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक थे जबकि उनके दो बेटे कोटा में रहते हैं और उनमें से एक कोटा के सरकारी अस्पताल में कार्यरत है।
भाषा जितेंद्र देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


