कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक से मुलाकात की फोगाट बहनों ने

कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक से मुलाकात की फोगाट बहनों ने

कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक से मुलाकात की  फोगाट बहनों ने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 10, 2018 12:16 pm IST

 नई दिल्ली। पहलवान गीता और बाबिता फोगाट अपने पूरे परिवार के साथ  आज दिल्ली स्थित एक पांच सितारा होटल में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति मून जे-इन और उनकी पत्नी  किम जंग-सूक से खास मुलाकात की .

 

बता दें की भारत आने से पहले किम जंग-सूक ‘दंगल’ फिल्म से प्रभावित होकर फोगाट परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। बताया जा रहा है की ये मुलाकात बहुत ही खास रही इस मुलाकात के दौरान फोगाट परिवार ने दक्षिण  कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक को गदा भी भेंट किया साथ ही दंगल फिल्म के अनुभव भी शेयर  किये ।

 

बता दें, राष्ट्रपति व उनकी पत्नी ने फोगाट परिवार से भारतीय परिधान में मिलने के लिए ई-मेल भेजा था। इस मुलाकात पर महावीर फोगाट ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी ने उनसे मुलाकात की इच्छा जताई।

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में