Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : ‘राम नाम की लूट है’ महज 42 दिनों में 70 बार लूटा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में SIT ने किया बड़ा खुलासा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच से बड़ा दावा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक 42 दिनों में 70 बार चढ़ावा चोरी हुई। CCTV फुटेज की जांच के बाद कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : ‘राम नाम की लूट है’ महज 42 दिनों में 70 बार लूटा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में SIT ने किया बड़ा खुलासा

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam / Image Source : FILE

Modified Date: June 28, 2026 / 09:43 am IST
Published Date: June 28, 2026 9:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच का बड़ा दावा।
  • 42 दिनों में 70 बार चोरी होने की बात सामने आई।
  • CCTV फुटेज की जांच के बाद मिली अहम जानकारी।

अयोध्या : Ayodhya Ram Mandir Donation Scam  अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) जांच का पहला बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर में दान के पैसों की चोरी कोई एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार की गई। जांच टीम द्वारा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के बाद यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

42 दिनों के भीतर कुल 70 बार चढ़ावा चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 से 5 जून 2026 के बीच महज 42 दिनों के भीतर कुल 70 बार चढ़ावा चोरी किया गया। Manish Yadav Ram Mandir Theft Case सूत्रों का कहना है कि इस मामले के आरोपी मनीष यादव के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन उस समय उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

आरोपी मनीष यादव, रामाशंकर यादव ‘टिन्नू’ का भतीजा

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft SIT Investigation इसके साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी मनीष यादव, रामाशंकर यादव ‘टिन्नू’ का भतीजा है। हालांकि, इन सभी दावों पर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। राम मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस चोरी और एसआईटी के इस बड़े खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, और अब इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक बयान और अंतिम पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.