शह मात The Big Debate: गढ़ में सियासी महाभारत.. कौरव कौन..पांडव कौन? पक्ष और विपक्ष के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, 2028 के चुनाव किसका दावा रहेगा भारी?
CG Politics News: लंबे वक्त के बाद कांग्रेस अपने जमीनी कार्यक्रम को लेकर आत्मविश्वास से भरी और उत्साहित दिख रही है।
CG Politics News/Image Credit: IBC24.in
- कांग्रेस अपने जमीनी कार्यक्रम को लेकर आत्मविश्वास से भरी और उत्साहित दिख रही है।
- दीपक बैज ने दावा किया कि, 2028 विधानसभा चुनाव के कांग्रेसी पूरी तरह ट्रेंड होकर तैयारी से निकलेंगे।
- मंत्री OP चौधरी ने कहा कि सत्तालोलुप कांग्रेसी परिवारवादी कौरवों की तरह हैं जबकि BJP पांडव की तरह है।
CG Politics News: रायपुर: लंबे वक्त के बाद कांग्रेस अपने जमीनी कार्यक्रम को लेकर आत्मविश्वास से भरी और उत्साहित दिख रही है। अभनपुर में जारी नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग प्रोग्राम के 8वें दिन, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि, 2028 विधानसभा चुनाव के लिए सभी कांग्रेसी पूरी तरह ट्रेंड होकर तैयारी से निकलेंगे। प्रशिक्षण के बाद एक नई कांग्रेस देखने मिलेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ता पांडवों की तरह, दिव्यास्त्रों के साथ बीजेपी के कौरवों को हराएंगे। बैज के बयान पर मंत्री OP चौधरी ने पलटवार किया और कहा कि सत्तालोलुप कांग्रेसी परिवारवादी कौरवों की तरह हैं जबकि BJP पांडव की तरह है। बैज को तो बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने हरा दिया था। कांग्रेसी चिंतन करें कि उन्होंने कौन-कौन से कौरवी कृत्य किए हैं।
एक तरफ कांग्रेस दावा करती है कि, ट्रेनिंग के बाद जिलाध्यक्षों के पास दिव्यास्त्र होंगे, जिस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा, कहा कि कांग्रेस के प्रशिक्षण में केवल चंदा कैसे वसूली सिखाई जा रही है। (CG Politics News) जवाब में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राम मंदिर के नाम पर चंदा जुटाने का आरोप लगाकर जमकर पलटवार किया।
CG Politics News: दावा है कि विपक्ष पिछली हार से सबक लेकर ‘संगठन सृजन’ अभियान के जरिए जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। कांग्रेस खुलकर कह रही है कि 2028 के लिए उसकी युवा ब्रिगेड पूरी ताकत से उतरेगी। जबकि बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस में तो ऐसी ट्रेनिंग का कल्चर ही नहीं रहा, वो तो बस बीजेपी की नकल कर रही है। सवाल ये है कि क्या ये तैयारी कांग्रेस को चुनावी चक्रव्यूह से निकालकर विजय रथ पर बैठा पाएगी?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: संघ-शाखा की दौड़, ब्यूरोक्रेट्स में होड़! मंत्री विजयवर्गीय के बयान ने फिर बढ़ाया सियासी पारा, क्या संघ में बढ़ रही मौकापरस्तों की भीड़?
- Dhamtari Crime News: हत्या की वारदात से दहला छत्तीसगढ़, इस जिले में कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
- Jyotiraditya Scindia Latets News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम.. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया 4.5 मेगावाट सोलर प्लांट का लोकार्पण, जानें कितने यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

Facebook


