Earthquake News Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, सुबह-सुबह हर तरफ मची अफरा तफरी, दहशत में लोग

Earthquake News Today: सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। धरती के हिलते ही हर तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Earthquake News Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, सुबह-सुबह हर तरफ मची अफरा तफरी, दहशत में लोग

Earthquake Today News| Photo Credit: AI

Modified Date: June 28, 2026 / 07:48 am IST
Published Date: June 28, 2026 7:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • जापान में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए झटके
  • फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
  • वेनेजुएला में हालिया भूकंप से 920 से अधिक लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

Earthquake News Today: जापान में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। धरती के हिलते ही हर तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार उत्तर-पूर्वी जापान (Earthquake in Japan Today) में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 7:25 बजे इवाते प्रीफेक्चर के तट पर आया, जिसकी गहराई लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) थी। इस भूकंप ने आओमोरी प्रीफेक्चर और आस-पास के दूसरे इलाकों को हिला दिया।

वेनेजुएला में अब तक 1430 लोगों की मौत

वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप (Japan Earthquake News) के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिससे वहां भारी तबाही हुई है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3300 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के बाद से करीब 51 हजार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

243 लोगों को सुरक्षित और जिंदा बचा लिया गया

Earthquake News Today  मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मलबे के नीचे से अब तक 243 लोगों को सुरक्षित और जिंदा बचा लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया तेज़

Earthquake News Today हालात इतने गंभीर हैं कि कई परिवार अपने लापता परिजनों को ढूंढने के लिए खुद ही हाथों से मलबा हटा रहे हैं। हजारों लोगों के लापता होने के कारण आने वाले समय में हताहतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है ताकि मलबे में दबे अन्य लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

कल दिल्ली से लेकर कश्मीर तक महसूस हुए थे भूकंप के झटके

Earthquake News Today कश्मीर और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के कई इलाकों में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आते ही हर तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। भूकंप से दहशत के बीच एहतियात के तौर पर लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल पड़े। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका था। अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। हालांकि अभी तक जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं चंडीगढ़ में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। सभी राज्यों में अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप

Earthquake News Today दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक धरती की सतह से अधिक गहराई में आने वाले भूकंप के झटके व्यापक इलाके में महसूस होते हैं, लेकिन सतह पर नुकसान अपेक्षाकृत कम होने की संभावना रहती है। (Earthquake Today News) अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंपीय रूप से काफी संवेदनशील है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर के कारण अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं।

 

  ये भी पढ़ें 

 

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.