Shoe Attack On Congress MLA Karnataka : सैकड़ों समर्थकों के सामने कांग्रेस विधायक पर चल गया जूता, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कर्नाटक के चिकबल्लापुर में कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर पर बीच सड़क जूता फेंकने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
Shoe Attack On Congress MLA Karnataka / Image Source : X
- कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर पर जूता फेंका गया।
- घटना चिकबल्लापुर में सड़क पर हुई।
- दो लोगों पर जूता फेंकने का आरोप।
चिकबल्लापुर : Shoe Attack On Congress MLA Karnataka : कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर पर बीच सड़क पर जूता फेंका गया है। यह घटना तब हुई जब विधायक गाड़ी से जा रहे थे और उनके आस-पास समर्थकों की भारी भीड़ थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है।
दो लोगों ने फेंका जूता
Chikkaballapur MLA Pradeep Eshwar Shoe Attack मिली जानकारी के अनुसार, दो लोगों ने विधायक पर जूता फेंका। इस घटना से गुस्साए विधायक के समर्थकों और कांग्रेस नेताओं ने चिकबल्लापुर जिला मजिस्ट्रेट के घर के सामने धरना दिया और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक का अपमान करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चिकबल्लापुर एसपी कुशल चौकसे को एक याचिका सौंपी है।
पहले भी सामने आ चुके है ऐसे मामले
देश में पहले भी कई बड़े नेताओं पर ऐसे हमले हो चुके हैं। साल 2016 में यूपी के सीतापुर में राहुल गांधी पर रोड शो के दौरान जूता फेंका गया था। साल 2010 में जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर एक पुलिसकर्मी ने ही जूता फेंका था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अहमदाबाद में और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान जूता और चप्पल फेंकने की घटनाएं हो चुकी हैं।
A political clash was reported during Kempegowda Jayanti celebrations after slippers were allegedly thrown at Congress MLA Pradeep Eshwar while he was on stage.
The MLA alleged that the protesters were supporters of JD(S) leader HD Kumaraswamy.
The incident triggered tension at… pic.twitter.com/jhV2BDBPNY
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 27, 2026
ये भी पढ़ें :
- Aaj Ka Panchang 28 June 2026 : दोपहर 11:56 से शुरू होगा आज का सबसे शक्तिशाली ‘अभिजीत मुहूर्त’, नया काम शुरू करने से पहले नोट कर लें समय!
- Karachi Rangers Headquarters Terror Attack : रेंजर्स मुख्यालय में वाहन से घुसे आतंकी! 2 जवानों की मौत के बाद जवाबी कार्रवाई में पलट गई पूरी बाजी, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
- Venezuela Earthquake Today News : वेनेजुएला में फिर दिखा कुदरत का कहर! ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, मौत का आंकड़ा हजार के पार

Facebook


