गीता फोगाट की बहन रितिका फोगाट ने फांसी लगाकर दी जान, कुश्ती के फाइनल मैच में हार का सदमा नहीं कर पाईं बर्दाश्त

Ads

गीता फोगाट की बहन रितिका फोगाट ने फांसी लगाकर दी जान, कुश्ती के फाइनल मैच में हार का सदमा नहीं कर पाईं बर्दाश्त

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 06:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नई दिल्ली। भारत की रेसलर गीता और बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने खुदकुशी कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि, वह भरतपुर में हुए कुश्ती टूर्नामेंट का फाइनल मैच हार गई थी।

पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में 4 दिन चल…

जिसके बाद उन्होंने अपने फूफा महाबीर सिंह फोगाट और गीता-बबीता के मायके बलाली गांव के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पढ़ें- खुड़मुड़ा मर्डर केस: पुलिस को आरोपी का पड़ोसी और रिश्तेदार मुखबिर अंत तक करता रहा गुमराह, नार्को टेस्ट में उगला राज

रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल की रितिका पिछले पांच सालों से अपने फूफा महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही थी। रितिका ने 12 से 14 मार्च के बीच स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में ही 14 मार्च को फाइनल मुकाबले में रितिका हार गईं थी। इस हार से निराश होकर उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पढ़ें- सांड से टक्कर के बाद उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन, पटरी प…

जानकारी के मुताबिक, द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले महावीर फोगाट भी उस टूर्नामेंट में मौजूद थे। रितिका ने इस टूर्नामेंट के लिए काफी पहले से तैयारी की थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में हारने की वजह से वह सदमे में चली गई थी।