गहलोत ने आम जनगणना नहीं करवा पाने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा

गहलोत ने आम जनगणना नहीं करवा पाने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा

गहलोत ने आम जनगणना नहीं करवा पाने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Modified Date: February 6, 2024 / 03:58 pm IST
Published Date: February 6, 2024 3:58 pm IST

जयपुर, छह फरवरी (भाषा) राजस्थन के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में सामान्य जनगणना नहीं करवा पाने के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

गहलोत ने कहा कि सामाजिक न्याय के माध्यम से समाज के हर पिछड़े तबके को उनका हक दिलवाना आवश्यक है।

कांग्रेस नेता ने आरक्षण के बारे में पार्टी नेता राहुल गांधी का एक वीडियो साझा करते हुये ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सामाजिक न्याय के माध्यम से समाज के हर पिछड़े तबके को उनका हक दिलवाना आवश्यक है। मोदी सरकार 2021 की समय-सीमा पूरे होने के तीन साल बाद भी सामान्य जनगणना तक नहीं कर सकी है। इसके पीछे की वजह केन्द्र सरकार को बतानी चाहिए।’

उन्होंने लिखा, ‘हर तबके के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान में हमारी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण का फैसला किया था। देशभर में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना करवाने के लिये राहुल गांधी एवं ‘इंडिया’ गठबंधन प्रतिबद्ध है ।’

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में