गहलोत की तबीयत खराब, उदयपुर, आबूरोड, अहमदाबाद का कार्यक्रम रद्द

गहलोत की तबीयत खराब, उदयपुर, आबूरोड, अहमदाबाद का कार्यक्रम रद्द

गहलोत की तबीयत खराब, उदयपुर, आबूरोड, अहमदाबाद का कार्यक्रम रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: August 2, 2022 7:31 pm IST

जयपुर, दो अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब हो गयी है । चिकित्सकों ने उन्हें अगले दो तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वायरल इन्फेक्शन की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अगले दो तीन दिन आराम की सलाह दी है।

सूत्रों के अनुसार इसलिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आगामी तीन और चार अगस्त के उदयपुर, आबूरोड और अहमदाबाद के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में