BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Who is Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मलहोत्रा की खास थी गजाला, मिली थी पाकिस्तानी एजेंटों से पैसे लेकर बांटने की जिम्मेदारी, खुल गई भारत से गद्दारी की फाइल

यूट्यूबर ज्योति मलहोत्रा की खास थी गजाला, मिली थी पाकिस्तानी एजेंटों से पैसे लेकर बांटने की जिम्मेदारी, Ghazala was special to YouTuber Jyoti Malhotra

Who is Jyoti Malhotra. Image Source-Jyoti Malhotra Instagram

Who is Jyoti Malhotra. Image Source-Jyoti Malhotra Instagram

Deepak Sahu
Published: 17 May 2025 | 4:32 pmModified: 17 May 2025 | 4:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान के खुफिया एजेंट्स से मिलकर भारत विरोधी जानकारी साझा की।
  2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारी का आदान-प्रदान होता था।
  3. गिरफ्तार लोगों का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा समेत कई जिलों में फैला था।

नई दिल्लीः Who is Jyoti Malhotra:  भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने चर्चित ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति के साथ गजाला नाम की महिला के साथ 6 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो उसके सहयोगी थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ भी संबंध जिनके साथ मिलकर उसने कई संवेदनशील जानकारियां भी शेयर कीं।

Read More : Kamayani Express: कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम! सूचना मिलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप, सवा घंटे तक स्टेशन में थमे रहे पहिये 

कौन है ज्योति मल्होत्रा?

Who is Jyoti Malhotra: मिली जानकारी के अनुसार ज्योति मलहोत्रा ने साल 2023 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। इस दौरान पाकिस्तान में ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। इस मुलाकात के बाद ज्योति और दानिश के बीच अच्छे संबंध बन गए। इसके बाद दानिश ने ज्योति की दोस्ती कई पाकिस्तानी खुफिया एजेंट्स से कराई, जिनके साथ वह वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मी​डिया के माध्यम से संपर्क में रहती थी। बताया गया कि ज्योति इन प्लेटफार्म के माध्यम से कई संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंट्स को शेयर करती थी। जानकारी ये भी मिल रही है कि ज्योति हाल ही में पाकिस्तनी खुफिया अधिकारी के साथ बाली ट्रिप पर भी गई थी।

Read More : Today News Live Update 17 May 2025: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम साय, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना और PM मोदी को दी बधाई, यहां पढ़ें देश की बड़ी खबरें 

बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

बता दें कि यह केवल ज्योति तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इससे एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के लोग शामिल हैं। ये सभी आरोपी या तो पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में थे या उनके लिए वित्तीय लेनदेन का माध्यम बने हुए थे। जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, उनमें 32 साल की गजाला भी शामिल है, जो दानिश के साथ वित्तीय लेन-देन में शामिल थी और वीजा प्रक्रिया में मदद कर रही थी। इसके अलावा यामीन मोहम्मद शामिल है, जो दानिश को हवाला और अन्य माध्यमों से पैसे पहुंचाने में मदद करता था। वहीं हरियाणा के कैथल से देविंदर सिंह ढिल्लो को अरेस्ट किया गया है। यह पाकिस्तान यात्रा के दौरान संपर्क में आया था, उसने पटियाला छावनी के वीडियो पाकिस्तानी एजेंट्स को भेजे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ज्योति मल्होत्रा एक मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं, जिन्हें भारत विरोधी गतिविधियों और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ghazala was special to YouTuber Jyoti Malhotra, she was given the responsibility of taking money from Pakistani agents and distributing it

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm