संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने आत्महत्या की

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने आत्महत्या की

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 28, 2021 9:47 pm IST

जींद, 28 नवंबर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवती ने बाथरूम में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी कुसुम (22) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में उसने रविवार की दोपहर बाथरूम में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के दौरान घर में उसकी छोटी बहन मौजूद थी, जो सोई हुई थी।

घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में