शादीपुर डिपो के पास बस की टक्कर से बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार
शादीपुर डिपो के पास बस की टक्कर से बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक बस की टक्कर से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे शादीपुर डिपो के पास हुई।
अधिकारियों ने बताया कि नजफगढ़ निवासी बस चालक कप्तान सिंह (40) को पकड़ लिया गया है और वाहन को भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पटेल नगर थाने में सड़क हादसे की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘शव को पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।’’
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाक्रम का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा गोला रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


