स्कूटी पर ट्रिपल सीट चल रही थी युवती, ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 1000 का चालान तो चप्पल लेकर मारने दौड़ी

स्कूटी पर ट्रिपल सीट चल रही थी युवती, ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 1000 का चालान तो चप्पल लेकर मारने दौड़ी

स्कूटी पर ट्रिपल सीट चल रही थी युवती, ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 1000 का चालान तो चप्पल लेकर मारने दौड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 5, 2019 2:21 pm IST

अहमदाबाद: मोदी सरकार द्वारा 1 सितंबर से लागू किया गया नया ट्रैफिक रूल को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच खबर आई है कि गुजरात के अहमदाबाद में चालान काटने से नाराज एम महिला ने ट्रैफिक पुलिस को चप्पल लेकर दौड़ाया है। इस घटना पर पुलिस थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Read More: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व गृहमंत्री ​पी चिदंबरम, तिहाड़ जेल में कटेगी रातें, कोर्ट से मांगी ​VIP सुविधाएं

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले विक्टोरिया गार्डन इलाके से एक युवती टू व्हीलर पर दो अन्य लोगों के साथ सवार होकवर जा रही थी। इसी दौरान विक्टोरिया गार्डन के पास युवती को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया और 1000 का चालान काट दिया। इसके बाद युवती ट्रैफिक पुलिस के जवान से बहस करने लगी। बहस तेज होने पर महिला पुलिस को बुलाया गया। इस पर ख्याति उमराडिया ने पुलिस को धमकी दी, जो चाहो, कर लो, मैं जुर्माना नहीं भरूंगी। बहस करते-करते अचानक युवती ट्रैफिक पुलिस को पीटने के लिए चप्पल निकाल ली और ट्रेफिक पुलिस को मारने दौड़ पड़ी।

Read More: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने पर भाई ने की सगे भाई की हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/atsdbR8Zvl4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"