Reported By: Ranjan Dave
,Girlfriend-Boyfriend Romance Video: महिला कॉलेज के बाहर खुलेआम रोमांस का वीडियो वायरल, युवक-युवती को ऐसा करते देख कार वाले ने बनाया वीडियो / Image: IBC24
This browser does not support the video element.
जोधपुर: Girlfriend-Boyfriend Romance Video पब्लिक प्लेस में रोमांस और अश्लीलता फैलाना तो जैसे एक ट्रेंड बन गया है। आए दिन ऐसे वीडियेा सामने आते रहते हैं जिनको लेकर जमकर आलोचना होती है। कभी कोई खुलेआम बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते नजर आता है तो कभी खुलेआम बस में अश्लीलता देखने को मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से दौड़ रहा है, जो जोधपुर के महिला पीजी कॉलेज के बाहर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक और युवती एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है।
Girlfriend-Boyfriend Romance Video दरअसल जोधपुर एक सांस्कृतिक नगरी के रूप में अपनी पहचान रखता है, लेकिन यहां से खुलेआम अश्लीलता के वीडियो सामने आ रहे हैं। अहम बात तो ये है कि ये वीडियो कॉलेज के पास का है, जहां छात्राएं शिक्षा लेने आतीं हैं। ऐसे में कॉलेज के बाहर से ही युवक-युवती के रोमांस का वीडियो सामने आने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कॉलेज प्रशासन ,जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आम नागरिक को भी इस संदर्भ में जागरूक होने की आवश्यकता है, जिससे कि ऐसे घटनाक्रम पर अंकुश लगाया जा सके और समाज में बढ़ रहे फूहड़पन को भी रोका जा सके।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक और युवती खुलेआम एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक ही प्रकार का ड्रेस पहना हुआ है, जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दोनों स्टूडेंट हो सकते हैं। फिलहाल तो वायरल वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब देखने वाली बात ये होगी कि आगे प्रशासन ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई करती है।