मुंबई। कमला मिल्स में लगी आग ने खुशबू के जन्मदिन को मौत में बदल दिया. शायद ये बात खुशबू को भी पता नहीं रही होगी कि अपने 28वें जन्मदिन पर काट रही केक उसकी जिंदगी का आखिरी केक होगा.
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ऐसे हो गए धोखाधड़ी के शिकार……
दरसअल, अपने जन्मदिन पर खुशबू ने मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 1-अबव‘ रेस्ट्रॉन्ट में पार्टी रखी थी। पार्टी में करीबी रिश्तेदारों के साथ दोस्त भी शामिल हुए थे लेकिन शायद किसी को आगे घटने वाली घटना की आशंका नहीं थी। खुशबू ने गुरुवार की रात 12 बजे केक काटा उसके कुछ ही समय बाद भीषण आग लग गई जिसमें खुशी और उसके दोस्तों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद जो लड़कियां थी उन्होंने बचने के लिए बाथरूम का रास्ता चुना लेकिन आग का धुंआ बाथरूम में तेजी से घुसा और दम घुटने की वजह से कई महिलाओं की मौत हो गई.
29-year old Khushboo who was celebrating her birthday also died in the #kamalamillsfire
— ANI (@ANI) December 29, 2017
खुशबू के दादा बाबुलाल मेहता ने रेस्तरां में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेस्तरां में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। आग सबसे पहले ‘1-अबव’ रेस्तरां में लगी। रेस्तरां में मौजूद लोग वॉशरूम में छुपकर खुद को बचाने की कोशिश करने लगे और उसमें फंस गए। उन्हें जाने का रास्ता नहीं मिला। अधिकांश लोग वॉशरूम एरिया में मारे गए हैं, हादसे में बाल-बाल बची डॉ. सुलभा के जी अरोड़ा ने ट्वीट करते बताया कि किस तरह लोग अपनी जान बचाने के लिए एक-दूसरे को कुचलकर भाग रहे थे.
The #KamalaMills fire started at 1 Above. I was there and barely made it out alive. Some were not so lucky. Praying for the injured and the deceased. It was the scariest thing I have ever survived!
— Dr Sulbha KG Arora (@SulbhaArora) December 28, 2017
बता दें कि मुंबई के कमला मिल्स में भीषण आग से 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वेब डेस्क, IBC24