गोवा विधानसभा ने सभी सदस्यों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा

गोवा विधानसभा ने सभी सदस्यों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा

गोवा विधानसभा ने सभी सदस्यों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 27, 2021 12:24 pm IST

पणजी, 27 मार्च (भाषा) गोवा विधानसभा ने सभी विधायकों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा है। दरअसल, एक दिन पहले एक विधायक ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

संक्रमित सदस्य अटानासियो मोनसेराट पणजी से विधायक हैं और उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लिया था।

एक स्वास्थ्य परामर्श में गोवा विधानसभा की सचिव नम्रता उल्मान ने कहा है कि सदन के सभी 40 सदस्य एवं कर्मचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों में कोविड-19 की जांच कराएं।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को शुरू हुआ था।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में