गोवा के मुख्यमंत्री ने पर्रिकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

गोवा के मुख्यमंत्री ने पर्रिकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

गोवा के मुख्यमंत्री ने पर्रिकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 13, 2020 7:40 am IST

पणजी, 13 दिसंबर (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत मनोहर पर्रिकर को रविवार को उनकी 65वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने उन्हें प्ररेणा स्रोत और मार्गदर्शक बताया।

पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 में हुआ था। वह नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे।

उनका 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था। वह अग्न्याशय के कैंसर से पीड़ित थे।

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ दिवंगत मनोहर पर्रिकर हमारे लिए प्ररेणा स्रोत और मार्गदर्शक थे। हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। आज उनकी जयंती पर हम उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं।’’

इस मौके पर भाजपा के पणजी मंडल ने अपने दफ्तर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया है।

सावंत, गोवा प्रदेश भाजपा प्रमुख सदानंद तनवडे के साथ शिविर गए जहां पार्टी के कुछ विधायकों ने रक्तदान किया।

तनवडे ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म भूषण मनोहर पर्रिकर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। गोवा ने ऐसा प्रसिद्ध व्यक्ति दिया जिन्होंने न्याय और समानता के आधार पर समाज के लिए काम किया। ’’

भाजपा के राज्य महासचिव और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने भी पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी।

भाषा

नोमान धीरज

धीरज


लेखक के बारे में