गोवा में कोविड के 1,000 से अधिक मामले सामने आए, संक्रमण दर बढ़कर 18 प्रतिशत हुई
गोवा में कोविड के 1,000 से अधिक मामले सामने आए, संक्रमण दर बढ़कर 18 प्रतिशत हुई
पणजी, पांच जनवरी (भाषा) गोवा में कोविड-19 के मामलों का तेजी से बढ़ना जारी है और बुधवार को 1,002 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण दर 17.72 प्रतिशत दर्ज की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, गोवा में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,002 नये मामले सामने आए। मंगलवार को 592 मामले सामने आए थे।
इसमें कहा गया है कि बुधवार को संक्रमण की दर बढ़ कर 17.72 प्रतिशत हो गई, जबकि मंगलवार को यह दर 13.89 प्रतिशत थी।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में एक और संक्रमित की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,526 हो गई है।
भाषा सुभाष वैभव
वैभव

Facebook


