गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नये मामले सामने आये, छह लोगों की मौत

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नये मामले सामने आये, छह लोगों की मौत

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नये मामले सामने आये, छह लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: June 17, 2021 2:08 pm IST

पणजी, 17 जून (भाषा) गोवा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,63,612 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में छह मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी जबकि 468 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश में मरने वालों एवं संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 2,969 और 1,56,819 हो गयी ।

उन्होंने बताया कि तटीय राज्य में अब 3,824 मरीज उपचाराधीन हैं ।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में