गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आये

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आये

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 23, 2021 9:38 pm IST

पणजी, 23 अक्टूबर (भाषा) गोवा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 177852 हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,358 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 58 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,73,920 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 574 मामले उपचाराधीन हैं ।

भाषा रंजन माधव

माधव


लेखक के बारे में