गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 12, 2021 10:46 pm IST

पणजी, 12 दिसंबर (भाषा) गोवा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,79,454 हो गई है। इस बीमारी की वजह से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। राज्य में कोविड-19 से अब तक 3,482 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 60 और लोगों ने महामारी को मात दी जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,75,561 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गोवा में वर्तमान में कोविड-19 के 411 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक कुल 15,78,233 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में