व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
जम्मू, छह अगस्त (भाषा) सेना की व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और दुश्मन के ‘‘नापाक मंसूबों’’ को नाकाम करने के लिए परिचालन बढ़त पर ध्यान केंद्रित किया।
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ ब्रिगेड के अंतर्गत नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे क्षेत्रों के दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा के साथ ‘25 इन्फैंट्री डिवीजन’ के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी भी थे।
जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्हें (लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा) वर्तमान सुरक्षा स्थिति, खतरे के आकलन और अपने बलों की परिचालन तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।’’
उसने कहा, ‘‘कोर कमांडर ने सैनिकों के साथ बातचीत की, उभरते खतरों के सामने उनके उच्च मनोबल और परिचालन तत्परता की सराहना की।’’
भाषा शफीक नरेश
नरेश

Facebook


