Tokhan Sahu Viral Video: ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो
Tokhan Sahu Viral Video: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह को भरी सभा में जमकर फटकार लगाई।
Tokhan Sahu Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Tokhan Sahu Viral Video: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का सख्त रुख देखने को मिला। आमतौर पर शांत और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री ने नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह को भरी सभा में जमकर फटकार लगाई और विकास कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
क्यों भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मंत्री को भाजपा पदाधिकारियों से जानकारी मिली कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से उन्हें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण नहीं दिया गया था। इस बात पर नाराज मंत्री ने सीएमओ से सवाल-जवाब शुरू कर दिए, उन्होंने पूछा कि स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया। (Tokhan Sahu Viral Video) इस दौरान मंत्री ने शहर में लंबित विकास कार्यों का भी मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि सांसद रहने के दौरान उन्होंने तखतपुर में मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जब सीएमओ ने स्वीकार किया कि काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। (Tokhan Sahu Viral Video) तोखन साहू ने कहा कि यदि स्वीकृत राशि के बाद भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है तो बाकी योजनाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Newlywed Bride Runs Away with Boyfreind : सुहागरात से पहले नई दुल्हन ने दिया पति को झटका, बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार, पूछने पर बताई चौंकाने वाली वजह
- Avneet Kaur Hot Pic: क्या आपने देखा अवनीत कौर का ये हॉट अवतार, बोल्डनेस देख फैंस भी हुए हैरान
- India vs Afghanistan 3rd ODI 2026: टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़, तीसरे वनडे में इतने विकेट से दी मात, रोहित-जायसवाल ने खेली तूफानी पारी

Facebook


