India vs Afghanistan 3rd ODI 2026: टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़, तीसरे वनडे में इतने विकेट से दी मात, रोहित-जायसवाल ने खेली तूफानी पारी

India vs Afghanistan 3rd ODI 2026: सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सूपड़ा साफ़ कर दिया है।

India vs Afghanistan 3rd ODI 2026: टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़, तीसरे वनडे में इतने विकेट से दी मात, रोहित-जायसवाल ने खेली तूफानी पारी

India vs Afghanistan 3rd ODI 2026/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 20, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: June 20, 2026 8:36 pm IST

India vs Afghanistan 3rd ODI 2026: चेन्नई: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सूपड़ा साफ़ कर दिया है। भारत को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।

चेपॉक वनडे में भारत की जीत में सबसे अहम योगदान रोहित शर्मा, यशस्वी जायस्वाल और प्रसिद्ध कृष्णा का रहा। (India vs Afghanistan 3rd ODI 2026) प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके। वहीं यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया और 110 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला और उन्होंने 79 रनों की पारी खेली।

कैसी रही भारत की बल्लेबाजी

रनचेज में भाारतीय टीम को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। (India vs Afghanistan 3rd ODI 2026)  यशस्वी जायसवाल शुरुआत से ही आक्रामक मूड में लगे, वहीं रोहित ने क्रीज पर जमने के बाद बड़े शॉट्स लगाए। रोहित शर्मा ने अपने करियर की 62वीं फिफ्टी जमाई।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी। धर्मशाला ओडीआई में भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था.। फिर लखनऊ में खेले गए मुकाबले में उसने मेहमान टीम को 170 रनों से रौंद दिया था। अब भारतीय टीम ने चेपॉक में भी अपना दबदबा दिखाया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.