फटी रह गई पुलिस की आंखे जब तालाब से निकला 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का सोना, 40 बिस्किट बरामद

फटी रह गई पुलिस की आंखे जब तालाब से निकला 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का सोना! Gold worth Rs 2.5 crore recovered from a pond in Bengal

फटी रह गई पुलिस की आंखे जब तालाब से निकला 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का सोना, 40 बिस्किट बरामद
Modified Date: March 7, 2023 / 05:39 am IST
Published Date: March 7, 2023 1:04 am IST

कोलकाता: Gold worth Rs 2.5 crore recovered from a pond in Bengal पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बीएसएफ ने सोमवार को कल्याणी सीमा चौकी क्षेत्र के एक तालाब से करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर सोने का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया।

Read More: Aaj Ka Rashifal: आज इन पांच राशियों पर बरसेगी बजरंग बली की कृपा, ॐ हनुमते मंत्र के जाप से होगी हर मनोकामना पूरी

Gold worth Rs 2.5 crore recovered from a pond in Bengal बीएसएफ ने एक बयान में कहा, “तालाब में सोने के 40 बिस्किट मिले। जब्त सोने का बाजार मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये है।” बयान में कहा गया है कि कुछ महीने पहले पीछा किए जाने पर एक तस्कर ने तालाब में छलांग लगा दी थी और सोना छिपा दिया था। बीएसएफ के बयान में कहा गया है, “जब हमने उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से कुछ नहीं मिला।

Read More: आयोजक मेहरबान.. महिला पहलवान.. हे हनुमान! क्या एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश हो रही? 

इसलिए, हमने उसे रिहा कर दिया। उसने सोना तालाब में छिपा दिया था और उसे वापस पाने के लिए मौके की तलाश में था।” बयान में कहा गया है कि बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर ने 2022 में 113 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।