Good News for Women: अगले महीने से खुलेगा महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल, अब खाते में आएंगे प्रति माह 2500 रुपए, भाजपा सरकार देने जा रही बड़ी खुशखबरी

Good News for Women: अगले महीने से खुलेगा महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल, अब खाते में आएंगे प्रति माह 2500 रुपए, भाजपा सरकार देने जा रही बड़ी खुशखबरी

Good News for Women: अगले महीने से खुलेगा महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल, अब खाते में आएंगे प्रति माह 2500 रुपए, भाजपा सरकार देने जा रही बड़ी खुशखबरी

Good News for Women: अगले महीने से खुलेगा महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल, अब खाते में आएंगे प्रति माह 2500 रुपए, भाजपा सरकार देने जा रही बड़ी खुशखबरी / Image: IBC24 Customized

Modified Date: May 11, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: May 11, 2026 3:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हर महीने 2500 रुपए देने के लिए नई योजना
  • योजना का रजिस्ट्रेशन जून महीने से
  • BPL श्रेणी में आने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा

नई दिल्ली: Good News for Women महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। हाल ही में सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया था, हालांकि सदन में इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई। लेकिन दूसरी ओर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की मदद करने के लिए नई योजना की शुरुआत करने का फैसला किया है। बता दें कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही महिलाओं से ये वादा किया था, लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो पाया था।

अगले महीने से होगा रजिस्ट्रेशन

Good News for Women मिली जाानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ को शुरू करने की पूरी योजना तैयार कर ली है और इसका रजिस्ट्रेशन भी जून महीने से शुरू होने वाला है। हालांकि सूत्रों की मानें तो सरकार ने इस योजना का नाम बदल दिया है और इसे दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के नाम से शुरू कर सकती है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च में 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करते हुए इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

5100 करोड़ का बजट बजट फंड

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता ने बार-बार आश्वासन दिया था कि वह इस योजना को एक पुख्ता योजना के साथ शुरू करेंगी ताकि योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सके। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, लेकिन पात्र महिला लाभार्थियों की जांच करने के लिए सही डेटा की कमी के कारण इसके कार्यान्वयन में देरी हुई थी।

इन महिलाओं को होगा लाभ

इस योजना को लागू करने के लिए पिछले साल मार्च में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लागू किया जाएगा, जिसका नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री करती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के लिए पात्रता मानदंड भी तय कर लिए गए हैं। इस योजना के लिए केवल उन्हीं महिलाओं पर विचार किया जाएगा, जिनके पास दिल्ली का आधार नंबर है और जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की श्रेणी में आती हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"