इस राज्य की महिलाओं के लिए खुशखबरी.. जल्द ही हर महीने खाते में आएंगे 1500 रुपए, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Ladki Bahin Yojana Latest Update : महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लाडकी बहिन योजना को जारी रखेगी।

मुंबई। Ladki Bahin Yojana Latest Update : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लाडकी बहिन योजना को जारी रखेगी और पात्र महिलाओं के लिए योजना के तहत मासिक वजीफा 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने के महायुति के चुनाव पूर्व वादे को पूरा करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये फडणवीस ने कहा कि वह अगले पांच सालों तक एक स्थिर सरकार देंगे और उनके नेतृत्व में राज्य में बदलाव की राजनीति होगी, न कि बदले की।
Ladki Bahin Yojana Latest Update : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव का जनादेश लोगों की उम्मीदों और प्यार को दर्शाता है तथा वह उनकी उम्मीदों का दबाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक क्षेत्रों में समान गति से आगे बढ़ेगा, जैसा कि पिछले ढाई वर्षों में देखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों की महिलाओं को लक्षित कर पहली महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई नकद हस्तांतरण योजना, लाडकी बहिन जारी रहेगी और अगले बजट के दौरान वित्तीय संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सत्तारूढ़ गठबंधन इस योजना के तहत मासिक राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने के अपने चुनाव पूर्व वादे को पूरा करेगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Good news for women.. Soon 1500 rupees will be deposited in their accounts every month, Chief Minister announced

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm