बदायूं में दो सांडों के सामने आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

बदायूं में दो सांडों के सामने आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

बदायूं में दो सांडों के सामने आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
Modified Date: January 17, 2026 / 02:37 pm IST
Published Date: January 17, 2026 2:37 pm IST

बदायूं (उप्र), 17 जनवरी (भाषा) बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बितरोई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदायूं से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी के सामने अचानक दो सांडों के आ जाने के कारण उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस घटना के कारण बरेली-बदायूं -कासगंज रेल मार्ग पर कई ट्रेन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया कि भीषण कोहरा और जीरो दृश्यता के चलते राहत व मरम्मत कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे की राहत व मरम्मत टीम के प्रयास से शनिवार सुबह तक इस मार्ग पर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई।

इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, दोनों सांडों की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।

बदायूं के वरिष्ठ स्टेशन मास्टर (एसएसएम) अफसर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को बितरोई रेलवे स्टेशन के बदायूं से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी के सामने अचानक से दो सांड आ गए और मालगाड़ी से टकराने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सांडों के अवशेष फंसने से इंजन के बाद वाला डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया और कई घंटे यातायात प्रभावित रहा।

उन्होंने बताया कि शून्य दृश्यता के कारण मरम्मत कार्य में कुछ दिक्कत आई किंतु कासगंज और बरेली से आई राहत व मरम्मत टीम ने कुछ घंटे में ही पटरी की मरम्मत करके मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद रेल यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"