कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार का अहंकार और असंवेदनशीलता: प्रियंका
कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार का अहंकार और असंवेदनशीलता: प्रियंका
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सिख संत राम सिंह की कथित खुदकुशी को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार के अहंकार और असंवेदनशीलता को दिखाता है।
ये भी पढ़ें- भू-माफिया के खिलाफ जारी है कार्रवाई, करोड़ों की जमीन को पुलिस और प्र…
उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र इस बार कोरोना महामारी के कारण नहीं होगा।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को पारित कर दिया लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत व बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान कानूनों पर चर्चा के लिए संसद नहीं खुल सकती। इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता।’’
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए TI, पत्नी और परिजनों न…

Facebook


