जयपुर, दो अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान की पंद्रहवीं विधानसभा के आठवें सत्र का सोमवार को सत्रावसान कर दियाहै। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।
राजस्थान की पंद्रहवीं विधानसभा के 23 जनवरी को शुरू हुये आठवें सत्र में कुल 30 बैठकें हुईं।
बयान के मुताबिक, 21 मार्च को 22 बैठकों के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी थी।
उसमें बताया गया है कि 14 जुलाई को अष्ठम सत्र की कार्यवाही पुन: शुरू हुई और आठ बैठकों के बाद दो अगस्त को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई थी।
भाषा कुंज पृथ्वी
नोमान
नोमान