Char Dham Yatra 2026 /Photo Credit: Social Media
देहरादून। Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अप्रैल में यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 37 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री हिमालयी मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
Char Dham Yatra 2026 राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार तक कुल 37,35,502 तीर्थयात्रियों (Char Dham Yatra 2026) ने उच्च गढ़वाल हिमालयी धामों के दर्शन किए। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में सबसे ज़्यादा 12,61,397 तीर्थयात्री पहुंचे जबकि बदरीनाथ धाम में 23 अप्रैल के बाद से अब तक 11,67,460 श्रद्धालु आए। गंगोत्री धाम में अब तक 6,17,427 और यमुनोत्री मंदिर में 5,83,759 श्रद्धालु आ चुके हैं। दोनों धामों के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुले थे। इसके अलावा, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में 23 मई को कपाट खुलने के बाद से अब तक 1,05,459 तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंच चुके हैं।
Char Dham Yatra 2026 ये चारधाम यात्रा हर साल 6 महीने तक चलती है, यात्रा के शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। चार धाम यात्रा में हर साल रिकॉर्ड तोड़ यात्री आ रहे हैं। भले ही केदारनाथ या बद्रीनाथ धाम में लोगों को घंटों-घंटों दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा हो, लेकिन फिर भी श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
Char Dham Yatra 2026 सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चारधाम यात्रा में अब तक 198 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 195 मौतें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हुईं, जबकि तीन अन्य तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक कारणों से दम तोड़ा। यात्रा के दौरान सबसे ज़्यादा 95 मौतें केदारनाथ में दर्ज की गई। इसके बाद बदरीनाथ में 59, यमुनोत्री में 26 और गंगोत्री में 18 लोगों की मृत्यु हुई।