पश्चिम एशिया पर चर्चा से डर रही है सरकार: कांग्रेस
पश्चिम एशिया पर चर्चा से डर रही है सरकार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर इसके प्रभावों को लेकर संसद के दोनों सदन में चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसकी अनुमति देने से ‘‘पूरी तरह इनकार’’ कर रही है क्योंकि वह यह चर्चा कराने से ‘‘डरती’’ है।
कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार की विदेश नीति का सच पहले ही उजागर हो चुका है।
विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में सोमवार को वक्तव्य दिए थे।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर संसद के दोनों सदन में चर्चा की मांग कर रहा है लेकिन मोदी सरकार ऐसी बहस की अनुमति देने से हठपूर्वक इनकार कर रही है। सरकार साफ तौर पर भयभीत दिख रही है।’’
रमेश ने कहा, ‘‘इसकी विदेश नीति पहले ही बुरी तरह उजागर हो चुकी है।’’
भाषा हक प्रचेता सिम्मी
सिम्मी

Facebook


