CG Govt Employees News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म की गई इस विभाग से अटैचमेंट पोस्टिंग, खुद मंत्री ने किया ऐलान

CG Govt Employees News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म की गई इस विभाग से अटैचमेंट पोस्टिंग, खुद मंत्री ने किया ऐलान

CG Govt Employees News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म की गई इस विभाग से अटैचमेंट पोस्टिंग, खुद मंत्री ने किया ऐलान

CG Govt Employees News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: March 12, 2026 12:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी अटैचमेंट नियुक्तियां रद्द करने का फैसला लिया
  • ग्रामीण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
  • शहरी क्षेत्रों में अटैच कर्मचारियों को वापस गांवों में भेजा जाएगा

रायपुर: CG Govt Employees News छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री जायसवाल ने सदन में कहा कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में हुई अटैचमेंट नियुक्तियों को रद्द किया जाएगा।

CG Budget Session 2026 मंत्री जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र के अस्पताल में हुई अटैचमेंट नियुक्ति की रद्द जाएगी। उनका कहना है कि कई कर्मचारी ग्रामीण अस्पतालों से अटैच होकर शहरों में काम कर रहे हैं, जिससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

अपने ही विधायक के सवाल पर फंसे स्वास्थ्य मंत्री

बता दें कि प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने ही दल की विधायक के सवालों में घिरते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य विभाग में काम होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल किए।

लता उसेंडी ने कहा कि कई मामलों में काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आपके अधिकारी कभी मौखिक वर्क ऑर्डर पर भुगतान करते है, तो कभी उसी आधार पर भुगतान करने से मना कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो अधिकारी आपको गलत जानकारी देते है, उस पर क्या कार्यवाई की गई। आपने 9 महीने पहले उन पर कार्यवाई का आश्वासन दिया था। आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जवाब की मांग की।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।