Induction Stove Online: देश में तीन गुना बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की बिक्री.. सिलेंडर की चिंता के बीच यहाँ 2 दिन में ही बिक गया एक महीने का माल..

Induction Stove Selling Increased in India: ईंधन संकट की आशंका के बीच भारत में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक किचन उपकरणों की बिक्री अचानक बढ़ी।

Induction Stove Online: देश में तीन गुना बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की बिक्री.. सिलेंडर की चिंता के बीच यहाँ 2 दिन में ही बिक गया एक महीने का माल..

Induction Stove Selling Increased in India || Image- MyBorosil MyBorosil

Modified Date: March 12, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: March 12, 2026 1:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईंधन संकट की आशंका से बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की बिक्री
  • कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
  • इलेक्ट्रिक केतली और राइस कुकर की मांग बढ़ी

Induction Stove Selling Increased: नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध और तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत में भी Israel और Iran के बीच चल रहे तनाव के कारण ईंधन संकट की आशंका महसूस की जा रही है। एलपीजी सिलेंडर को लेकर कई शहरों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है और सिलेंडर दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने कुछ अस्थायी कदम भी उठाए हैं, जबकि कई जगहों पर आवश्यक सेवाओं को सुचारु रखने के लिए एस्मा लागू किया गया है। होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है और हर घर में ईंधन की उपलब्धता को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

अचानक बढ़ी इलेक्ट्रिक स्टोव की बिक्री

Induction Stove Selling Increased: भारत भले ही तेल और गैस के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर न हो, लेकिन बिजली उत्पादन को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है। यही कारण है कि पेट्रोल की चिंता के बीच लोगों ने खाना पकाने के लिए बिजली से चलने वाले उपकरणों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल की कमी की खबरों के बाद देश में इंडक्शन चूल्हे यानी बिजली से चलने वाले चूल्हों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कई जगहों पर इसकी बिक्री सामान्य से लगभग तीन गुना तक बढ़ने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक केतली जैसे उपकरणों की मांग भी बढ़ गई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी क्रोमा का संचालन करने वाली इनफिनिटी रिटेल लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक शिबाशीष रॉय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बिजली के चूल्हों की मांग में अचानक तेजी आई है और औसत डेली सेल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने सटीक आंकड़ा बताए बिना कहा कि औसत डेली सेल सामान्य स्तर से करीब तीन गुना तक बढ़ गई है। उनके अनुसार कई ग्राहक एक साथ एक से ज्यादा चूल्हे खरीद रहे हैं, जो पहले सामान्य नहीं था और यह चलती खरीदारी का संकेत है।

इसी तरह अमेज़न इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की सेल में तेज उछाल देखा गया है। इसके अलावा राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर जैसे उपकरणों की मांग भी बढ़ी है। वहीं एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक केतली की सेल में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पीएम मोदी की अपील “अफवाहों पर ध्यान ना दें”

Induction Stove Selling Increased: इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण रसाई गैस आपूर्ति में आई बाधा के मद्देनजर अफवाहों पर ध्यान न दें और आग्रह किया कि केवल सत्यापित जानकारी ही प्रसारित की जाए।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी देश भर में होटल उद्योग को प्रभावित करने वाली व्यावसायिक द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कमी और इस मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना के साथ-साथ आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की संभावित किल्लत या कीमतों में उछाल की आशंकाओं के बीच आई है।

मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तमिलनाडु में द्रमुक शासन की भी आलोचना की और कहा कि लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो हर परिवार के लिए काम करे, न कि केवल एक परिवार के लिए।

उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि हम केवल सही और सत्यापित जानकारी ही फैलाएं।’ जाहिर तौर पर उनका इशारा खाड़ी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण आपूर्ति में व्यवधान से उत्पन्न एलपीजी संकट की ओर था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संघर्ष ने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति शृंखला को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि हमारी सरकार हमेशा भारत के हितों को सर्वोपरि रखती है।” मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि एक राष्ट्र के रूप में ‘हम हर परिस्थिति का सफलतापूर्वक सामना करेंगे’।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown